Login
Author: tarun sardar
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। लालढांग-चिलरखाल कांडी मार्ग की मांग को लेकर कोटद्वार से निकली पैदल यात्रा बुधवार को देहरादून पहुंची। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने यात्रा का समर्थन किया और पुष्पवर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाया। मोर्चा की ओर से महासचिव कर्नल कैलाश देवरानी इस यात्रा में शामिल रहे। बुधवार को प्रवीण थापा और राम कंडवाल के संयुक्त नेतृत्व में दून पहुंची पदयात्रा का दिलाराम चौक पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सैनिक प्रकोष्ठ महासचिव राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य को बनाने के लिए आंदोलन किया, लेकिन आज उसी राज्य में सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा बुधवार को खलंगा मेला स्थल सागरताल नालापानी में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खलंगा के जंगलों से खाने पीने के खाली रैपर, कांच की बोतलें आदि उठाए गए। बलभद्र खलंगा विकास समिति अध्?यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान खलंगा मेला से पूर्व मेला स्थल को साफ- सुथरा करने के लिए चलाया गया है। समिति खलंगा मेला के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन के लिए हर साल सफाई कार्य के जरिए जागरूकता अभियान चलाती है। मेले से पूर्व और मेले…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से आंदोलनकारियों की मांग पूरी करने की मांग उठाई है। अस्थाई इंदिरा मार्केट स्थित कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि भाजपा सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों को तत्काल पूरा करे और उन्हें नियमित करे। इस दौरान जिला अध्यक्ष एसएस नेगी, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, राम सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, हरीश कुमार, गुरुप्रसाद पेटवाल आदि मौजूद रहे।
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। नेताजी संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना की कड़ी आलोचना और निंदा की है और दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना देश के लिए हानिकारक है और इससे देश में भय का वातावरण पैदा होगा जो की एक सोचनीय है और विचारणीय विषय है। प्रभात डंडरियाल और आरिफ़ वारसी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए व्यापक कदम उठाएं। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति द्वारा ना हो।…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका, पुलिस प्रशासन व नगर प्रशासन ने मालरोड पर पटरी लगाने वालों का सत्यापन शुरू कर दिया। वेंडर जोन का चिन्हीकरण भी किया जा रहा है, ताकि शीघ्र वेंडर जोन में उनकी व्यवस्था की जा सके। एसडीएम राहुल आनंद ने पटरी वालों का सत्यापन करने की कार्रवाई शुरू कर दी। वेंडिंग जोन चिन्हित होते ही उन्हें वहां बिठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले माह टीवीसी की बैठक में सत्यापन करने पर सहमति बनी थी कि जो वास्तविक जरूरतमंद है, जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है उनका ही सत्यापन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक्ट…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश में कार्यरत उपनल, संविदा और बाह्यस्रोत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में उपनल, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी सालों से सेवाएं दे रहे हैं और नियमित कर्मचारियों की भांति काम कर रहे हैं। इस मामले में हाईकोर्ट भी कई पर नियमित करने के आदेश राज्य सरकार को दे चुका है, लेकिन अभी तक कर्मचारी नियमित नहीं हो पाए, जिस कारण कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ 14 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू करेगा। उन्होंने मानदेय 24000 करने की मांग की है। बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। 2024 में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन चला जिसके बाद सरकार ने आश्वासन दिया था कि मानदेय में वृद्धि के लिए कमेटीका गठन किया जाएगा। आरोप लगाया कि कमेटी केवल कागजों तक ही सीमित रह गई। कहा कि 30 अक्तूबर को आंगनबाड़ी वर्करों ने…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। विगत 10 नवम्बर को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बुजुर्ग गीता एवं उनके पति राजेश ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके 2 बेटे हैं मारपीट करते है तथा तथा उनको घर से बाहर निकाल रहे हैं। बेटे शराब पीकर आते हैं तथा गाली गलौच करते हैं। जबकि माता गीता कैंसर पीडि़त है पुत्रों को समझाने पर भी झगड़ा करते हैं बेटों से परेशान होकर किराए के मकान में रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने कैंसर पीडि़त माता व बजुर्ग पिता की व्यथा सुन कोर्ट में वाद दर्ज कराते हुए 02 बेटो को नोटिस प्रेषित कर दिये। दरअसल…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देहरादून रायवाला में राजकीय नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से अब नशा पीडि़त व्यक्तियों को नि:शुल्क परामर्श, चिकित्सा और पुर्नवास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वैच्छिक संस्था एसपीवाईएम के सहयोग से नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जरूरतमंद लोगों तक सरलता से…
देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त किया। कैबिनेट ने अपने आभार में कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है। मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक…
