देहरादून,12 नवंबर (आरएनएस)। नेताजी संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना की कड़ी आलोचना और निंदा की है और दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना देश के लिए हानिकारक है और इससे देश में भय का वातावरण पैदा होगा जो की एक सोचनीय है और विचारणीय विषय है। प्रभात डंडरियाल और आरिफ़ वारसी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए व्यापक कदम उठाएं। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति द्वारा ना हो। इस घटना में मारे गए मृतकों के लिए प्रार्थना की गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

