नई दिल्ली 11 June (rns) । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची भगदड़ और गहराती जा रही है। पार्टी के सांसदों और विधायकों की खुली बगावत के बीच अब इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इस बड़े सियासी संकट पर अब देश के अन्य विपक्षी दलों की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने टीएमसी के इस मुश्किल दौर के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है। गोगोई ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह जनता की सेवा करने के बजाय सिर्फ सत्ता हथियाने के हथकंडे अपना रही है।
बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने राजधानी दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए लोकतंत्र को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक बीजेपी का यह रवैया रहेगा, तब तक देश की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा। गोगोई के अनुसार, बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद अब वहां बीजेपी को जनता की भलाई के लिए काम करना चाहिए था, लेकिन वह अपने चुनावी घोषणापत्र के वादों को भूलकर केवल विपक्षी दलों को तोड़ने और सत्ता पर पूरी तरह कब्जा करने की रणनीति में व्यस्त है। उनका पूरा ध्यान विकास से ज्यादा विपक्ष को खत्म करने पर लगा हुआ है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मची भगदड़ और गहराती जा रही है। पार्टी के सांसदों और विधायकों की खुली बगावत के बीच अब इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इस बड़े सियासी संकट पर अब देश के अन्य विपक्षी दलों की भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने टीएमसी के इस मुश्किल दौर के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया है। गोगोई ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह जनता की सेवा करने के बजाय सिर्फ सत्ता हथियाने के हथकंडे अपना रही है।