गोंडा 11 June (Rns) । जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गोंडा-लखनऊ हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
डंपर ने बाइक सवार
यह पूरा मामला जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां देर रात गोंडा-लखनऊ हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के पास काम खत्म कर लौट रहे संजय तिवारी को पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी वो बाइक समेत सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गए और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।
इसी दौरान सनी सिंह नाम का युवक मौके पर पहुंचा और रास्ते से गुजर रहे 5-6 लोगों की मदद से घायल संजय तिवारी को सड़क के एक किनारे से उठाकर दूसरी तरफ ले जाने लगे रहे थे ताकि एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके। तभी करनैलगंज की ओर से लखनऊ जा रही एक एक्सयूवी ने सभी को रौंद दिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 सगे भाइयों समेत 5 की मौत हो गई।

