Login
Author: tarun sardar
श्रीनगर गढ़वाल,09 नवंबर (आरएनएस)। श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों की स्मृति में बना हुआ शक्ति विहार के गेट को हटाए जाने को लेकर रविवार को राज्य आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारी पीवी डोभाल, देवेंद्र फर्स्वाण, प्रभाकर बाबुलकर, राजेंद्र रावत, डॉ. मुकेश सेमवाल, सुखदेव पंत, अरुण नेगी, अनिल दत्त तिवाड़ी ने कहा कि उत्तराखंड आज अपनी 25वीं रजत जयंती मना रहा है, जिसमें उत्तराखंड आंदोलन के मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी और श्रीयंत्र टापू के शहीदों को सम्मान पूर्वक याद किया जाता है। कहा कि पूर्व में श्रीयंत्र टापू के शहीद यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत…
नई टिहरी,09 नवंबर (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में प्राचार्य डॉ नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह धूम-धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका सभासद राहुल कोटियाल रहे। कार्यक्रम मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राध्यापक डॉ ओम प्रकाश ने राज्य स्थापना के लिए हुए प्रयासों की चर्चा कर कहा कि राज्य के गठन से लेकर 25 वर्ष तक की यात्रा के दौरान राज्य की स्थिति, औद्योगिक विकास ,रोजगार, परिवहन व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में सार्थक प्रयास किए हैं। डॉ.अमित कुमार ने राज्य की…
श्रीनगर गढ़वाल,09 नवंबर (आरएनएस)। आवास विकास मैदान में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रविवार को श्रीनगर व आसपास क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। छुट्टी का दिन होने से बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मेले में घरेलू सामग्री, कपड़े, बर्तन आदि खरीदते नजर आये। मेले में उमड़ी भीड़ ने झूले -चर्खियों का खूब आनंद लिया।साथ ही स्थानीय उत्पादों की ओर लोगों की उत्सुकता दिखी।लोग घरेलू दालें (तोर, ग़हत, रयाँश), अचार आदि की ओर आकर्षित दिखे। वहीं मेले में लगे खानपान स्टालों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर स्वाद का आनंद लिया।
नई टिहरी,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसियेशन टिहरी का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन के क्रीड़ा भवन में आयोजित किया गया। अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ वरुणा अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम ने दीप प्रज्वलन कर शुरू किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारियों ने सीडीओ से मनरेगा एवं अन्य आन लाइन कामों के लिए लैपटाप एवं कंटीजेंसी के साथ ही सुगम व दुर्गम निर्धारण क्षेत्रों के आधार पर करने की मांग की। जिले के सभी ब्लाकों में मनरेगा की एकरूपता की भी मांग की। इस मौके पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी पूरण…
नई टिहरी,09 नवंबर (आरएनएस)। नगर पालिका चंबा में सीएचसी की बदहाल सेवाओं व सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय बनाने की मांग को लेकर श्रीदेव सुमन पार्क पर 12वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। 12वें दिन नगर क्षेत्र के 50 से अधिक युवा एक साथ धरने पर बैठे। युवाओं ने कहा कि एक ओर राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, तो 25 साल बीतने के बाद भी प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य सेवायें बदहाल हैं। युवाओं को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पहाड़ के हर अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव बना हुआ है।…
नई टिहरी,09 नवंबर (आरएनएस)। प्रतापनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने सहित 11 सूत्रीय मांग को लेकर स्थानीय धरना चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद किया। सीएचसी चौण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड क्रांति दल ने शासन-प्रशासन के पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। यूकेडी जिलाध्यक्ष रामदेव कलूडा ने कहा कि, हमारे राज्य आंदोलनकरियों ने अपने प्राणों की…
नई टिहरी,09 नवंबर (आरएनएस)। घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच रविवार को जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आंदोलनकारी स्वास्थ्य जन संघर्ष मोर्चा घनसाली के विक्रम घणाता और अजय कंसवाल पिलखी में मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों ने क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की स्थायी तैनाती, एम्बुलेंस सुविधा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित न होने तक टावर से नीचे न उतरने की चेतावनी दी। रविवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मौके पर जहां पूरा प्रदेश उत्सव मना रहा है, वहीं घनसाली में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को…
नई टिहरी,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन टिहरी के सहयोग से जिला मुख्यालय के स्कूलों ने प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सभी छात्रों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर सांई चौक में जनपद के शहीद उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रभात फेरी का आयोजन गणेश चौक से गीता भवन बौराड़ी तक किया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं उत्तराखंड के शहीदों के जयकारों के नारे लगाते हुए उत्साह एवं उमंग के साथ प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। इस दौरान डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरूणा…
रुद्रप्रयाग,09 नवंबर (आरएनएस)। अगस्त्यमुनि क्षेत्र के बनियाड़ी गांव में रविवार सुबह घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई दूसरी महिला भी घायल हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। लोगों ने वन विभाग से शीघ्र भालू को दूर जंगल में भगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र से लगे बनियाड़ी गांव में घास काटने गई 50 वर्षीय मीना देवी, पत्नी आनंद सिंह नेगी पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जबकि मीना देवी की मदद करने…
रुद्रप्रयाग,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग ने कुल 36 पदक जीते हैं जिनमें 18 स्वर्ण, 1 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। लगातार दूसरे वर्ष भी रुद्रप्रयाग ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही अपनी काबलियत का प्रमाण दिया है। इधर, ओवरऑल चैंपियनशिप महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के नाम रही। प्रतियोगिता में महक रावत ने तीन गोल्ड मेडल हासिल कर ओवरआल चैंपियन प्राप्त की। महक ने अंडर-19 आयु वर्ग में 200 दौड़ में गोल्ड,…
