Login
Author: tarun sardar
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। रुद्रपुर की एक पॉश कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड से मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति सुरक्षा गार्ड को सोता हुआ देखकर आग बबूला हो जाता है और उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो दीपावली के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कॉलोनी में तैनात एक गार्ड सोफे पर सोते हुए दिख रहा है। इसी बीच व्यक्ति गुस्से में पहुंचता है और वह पहले सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है। व्यक्ति यहीं नहीं…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने लोगों से गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि शनिवार को सार्वजनिक स्थान जगतपुरा सिडकुल ढाल पर एक युवक लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर रहा था। शिकायत पर अंगद पुत्र अजीत सिंह निवासी सिडकुल ढाल के पास मुखर्जीनगर थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी नज़रिया पोस्ट मजहरिया थाना व जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में कोलकाता निवासी एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका कुछ महीनों से रुद्रपुर में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने एक दोस्त को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय सुचित्रा दास पुत्री सुनील कुमार दास निवासी गगनापुर नदिया, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) कुछ महीने से अपने फूफा शिव कुमार मल्लिक के साथ संजयनगर खेड़ा रुद्रपुर में…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। मलपुरी में हाईवे किनारे एक खंती में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम सरकड़ा निवासी दीपक ने बताया कि वह चीनी मिल के पास स्थित दुकान में काम करता है। रविवार को जब वह दुकान पर था, तभी लोगों से उसे मलपुरी में शव मिलने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि शव उसके भांजे 32 वर्षीय आकाश पुत्र ओम प्रकाश का है, जो सरकड़ा में अपने परिवार के साथ रहता था।…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के ओर से डेंगू की रोकथाम को लेकर जांच अभियान के दौरान रविवार को जिले में कुल 2086 घरों की जांच की गई। इनमें से दो घरों में मच्छरजनित लार्वा पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आशा और डेंगू वॉलेंटियर की टीमों ने जांच के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई और पानी के कंटेनरों को ढककर रखने की सलाह दी। टीमों ने जहां लार्वा पाया गया, वहां तत्काल स्रोत नष्ट कर चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बरसात के बाद मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए हर नागरिक…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के विधानसभा सत्र के दौरान दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि ऐसे बयान से बंगाली समाज आहत है। रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक चौहान के बंगालियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने संबंधी बयान से बंगाली समाज में गहरा रोष व्याप्त है। कहा कि देश के बंटवारे के बाद विभिन्न कालखंडों में उत्तराखंड आए बंगाली समाज के लोग यहां के मूल निवासी हैं। बंगालियों को अनुसूचित जाति का दर्जा उनका अधिकार है। विधायक को बंगाली…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। थाना गदरपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान महतोष चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने रविवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास से दो कट्टे में अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ग्राम मोहनपुर नंबर एक निवासी अमन पुत्र श्याम चरण बताया। उसके पास से 194 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसके के आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुद्रपुर में आयोजित तीन दिवसीय 17वें राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और गढ़वाली भाषाएं उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को शिक्षा, प्रशासन और शासन में मान्यता देने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में विभिन्न विद्वानों ने कुमाउनी भाषा की ध्वन्यात्मकता, व्याकरण और उपभाषाओं पर शोध पत्र प्रस्तुत किए। सम्मेलन में कुमाउनी व्याकरण कोश और लोककथा संकलन तैयार करने के प्रस्ताव पारित किए…
रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 13 वर्षों के कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी करे। सरकार कांग्रेस के 10 वर्ष बनाम भाजपा के 13 वर्ष की उपलब्धियां जनता के सामने रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस सरकार के कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। रविवार को सितारगंज में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जनता में निराशा का माहौल है। चौखुटिया, घनसाली और ऋषिकेश में जनता को स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन करना…
पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। जिला अस्पताल में जनपद के पहले गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ हो गया है। गुब्बारा क्लीनिक में डायबिटीज टाइप वन से ग्रसित बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। मधुमेह से ग्रसित बच्चों को चिकित्सालय के साथ-साथ घर पर भी उपचारात्मक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार को जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल व पीएमएस डॉ.भागीरथी गर्ब्याल ने गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ.नबियाल ने कहा कि डायबिटीज वन से ग्रसित बच्चों के उपचार के लिए गुब्बारा क्लीनिक स्थापित किया गया है। डॉ.प्रशांत अधिकारी, डॉ. नेहा कल्पासी को इसका प्रभारी बनाया गया है। क्लीनिक में नवजात से 13 साल…
