रुद्रपुर,09 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर के भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के विधानसभा सत्र के दौरान दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि ऐसे बयान से बंगाली समाज आहत है। रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक चौहान के बंगालियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने संबंधी बयान से बंगाली समाज में गहरा रोष व्याप्त है। कहा कि देश के बंटवारे के बाद विभिन्न कालखंडों में उत्तराखंड आए बंगाली समाज के लोग यहां के मूल निवासी हैं। बंगालियों को अनुसूचित जाति का दर्जा उनका अधिकार है। विधायक को बंगाली समाज के गौरवशाली इतिहास को जानने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि दो बार विधायक और कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कभी इस समाज की बात नहीं उठाई। गदरपुर से बंगाली समाज के रहे पूर्व विधायक ने दस साल के कार्यकाल में मात्र एक बार ही जाति संबंधी मुद्दा सदन में रखा। नेताओं ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विरोधी दलों के नेता फिर से इस समाज को बरगलाने में जुट गए हैं। जबकि पट्टाधारकों को भूमिधरी अधिकार, सिरसा मार्ग और सूखी नदी पर पुल निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए गुरुचांद ठाकुर छात्रवृत्ति योजना सहित कई कार्य कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से पूरे हुए हैं। इस मौके पर संजय बाछाड़, गोविंद तालुकदार, समीर डे, दिलीप मिस्त्री, प्रभाकर राय, रबीन खान, तारक मंडल, केपी मंडल, सुबीर सरकार, प्रशांत मंडल, मनोज सरकार, माखन मंडल, सुबल विश्वास, रमेश राय, मीना मजूमदार, राकेश विश्वास और अजय चौधरी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

