रुड़की,30 जून(आरएनएस)। शहर में मंगलवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। तेज धूप भले ही बीच-बीच में बादलों की ओट में रही, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों का पसीना नहीं थमा। घरों से लेकर बाजारों तक लोग उमस से परेशान नजर आए। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

