रुड़की,30 जून(आरएनएस)। सुल्तानपुर आदमपुर कस्बे में सड़क हादसे में रेहड़ा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे राहगीरों व परिजनों ने उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसिफ पुत्र यूनुस रेहड़ा चलाने का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह भी वह रोजाना की तरह घर से कार्य करने के लिए निकला था। इसी बीच उसका रेहड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से उसे पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

