रुड़की,30 जून(आरएनएस)। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने सोमवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही हिमांशु जाटव उर्फ शेरा उनकी रिश्तेदार की एक युवती से काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। इस बात का पता चलने पर वह और उनके भतीजे ने हिमांशु को बुलाकर समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

