रुड़की,30 जून(आरएनएस)। बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कोई पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्रके सिकरौढ़ा गांव निवासी शमीम मंगलवार की सुबहर अपने पत्नी मेहराज के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह दौड़बसी गांव के पास पहुंचे तो अचानक मेहराज बाइक से सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होता देख आसपास के राहगीर भी मौके पर रुक गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

