Login
Author: tarun sardar
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे साइबर क्राइम और साइबर कानून पर चर्चा की। प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से उनके नई दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे साइबर क्राइम और साइबर कानून पर चर्चा की। उन्होंने…
– बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा – बीएलए की नियुक्ति के लिए राजनैतिक दलों से पुन: बैठक करें जिलाधिकारी : सीईओ – “बुक अ कॉल बिद बीएलओ” फीचर का किया जाए व्यापक प्रचार-प्रसार : सीईओ देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों, बीएलए की नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को…
– शिक्षा की एक उर्जावान सकारात्मक सोच ने बदली सरकारी शिक्षा प्रणाली की दशा और दिशा देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। प्रोजेक्ट उत्कर्ष अन्तर्गत देहरादून जिले के सरकारी स्कूल अब सुविधा सम्पन्न हो गए हैं। जिलाधिकारी स्वंय इन कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल ने जिले के सरकारी स्कूलों को सुविधायुक्त करने तथा निजी स्कूलों के समान सुविधाओं के लिए कमर कसी तथा जिले की कमान संभालते ही स्वास्थ्य, शिक्षा की के क्षेत्र में कार्य किए। जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रोजेक्ट ‘उत्कर्षÓÓ के माध्यम से…
– पर्यटन विभाग की पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड अपनी लोक संस्कृति, तीर्थ स्थल के साथ साथ साहसिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्यटन गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने में जुटे है। पर्यटन गतिविधियों को लेकर प्रदेश सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाएं पहाड़ के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इसका जीता जागता उदाहरण देहरादून जनपद के चकराता ब्लॉक की रहने वाली नीलम चौहान ने पेश किया है। इन्हें हाल ही में रजत जयंती वर्ष के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर…
– परिसंपत्तियों के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन होने से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, समय की बचत होगी और परिसंपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े विवाद थमेंगे : मुख्य सचिव देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में परिसंपत्तियों यथा भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से वर्चुअल रजिस्ट्रेशन के कार्यों की प्रगति का स्टेटस लेते हुए निर्धारित टाइमलाइन में इसका क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि के क्रय-विक्रय का वर्चुअल रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों…
(देहरादून)आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति में रखे जाने वाले विषयों का एजेंडा तैयार करें: सीएस बर्धन
देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आगामी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले बिंदुओं का एजेंडा तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने ऐसे सभी विभागों जिनका अभी तक मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों का एजेंडा अप्राप्त हैं को निर्देशित किया कि राज्य की ओर से विभागों द्वारा मध्य क्षेत्रीय परिषद समिति की आगामी बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले एजेंडे को तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देशित किया कि एजेंडे में उन सभी…
– अधिकारियों को फीडबैक व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश – राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव के बाद मुख्यमंत्री धामी ने तेज किया जनसंवाद देहरादून,11 नवंबर (आरएनएस)। राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में नाबालिक की शादी कराने का मामला सामने आया है। डॉयल 112 पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम किसी ने डॉयल 112 पर दी। कहा कि ग्राम दोहरी वकील में नाबालिक लड़की का विवाह करवाया जा रहा है। जिसकी सूचना के बाद कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां शादी समारोह संपन्न हो चुका था। जहां माता से वधू की उम्र पूछी गई। तब उन्होंने उसकी उम्र 16 वर्ष बताई। जहां वधू अभिलेखों के…
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में चोरी की फिराक में चाकू लिए घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि सोमवार को जहानाबाद, पीलीभीत निवासी आकाश पुत्र झम्मन लाल को पुलिस ने बालाजी कंपनी के स्टॉक के पास से एक रामपुरी चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है। खुद की सुरक्षा के लिए वह चाकू साथ रखता था।
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। टेंट हाउस स्वामी ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी को बांधकर बेल्ट से पीटा। मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पीडि़त की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टेंट स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जसवंत कौर पत्नी जसविंदर सिंह निवासी सरकारी स्कूल के पास रामेश्वरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र गुरप्रीत, रामेश्वरपुर रोड लालपुर निवासी दीपक पुत्र वीरेंद्र के शिव टेंट हाउस में काम करता है। आरोप है कि सात नवंबर को टेंट स्वामी दीपक ने उसके पुत्र को बांधकर बेल्ट…
