रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में चोरी की फिराक में चाकू लिए घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि सोमवार को जहानाबाद, पीलीभीत निवासी आकाश पुत्र झम्मन लाल को पुलिस ने बालाजी कंपनी के स्टॉक के पास से एक रामपुरी चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है। खुद की सुरक्षा के लिए वह चाकू साथ रखता था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

