बिलासपुर 28 मई 2026/ तहसील कार्यालय में संचालित रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर पिछले लगभग 6 माह से बंद होने के कारण आम नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो यात्रियों को टिकट आरक्षण हेतु दूर-दराज़ जाना पड़ता है, जिससे समय एवं आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानी बढ़ रही है। इस गंभीर जनसमस्या को ध्यान में रखते हुए पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पत्र सौंपकर तहसील कार्यालय स्थित रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है। साथ ही उक्त विषय की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके और यात्रियों को पुनः स्थानीय स्तर पर आरक्षण सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा हेतु टिकट काउंटर नियमित संचालित होने तक हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।


