बिलासपुर, 28 मई (आरएनएस)। कोनी पुलिस ने चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करने वाले आर्टिका कार चालक को गिरफ्तार किया है। मामला मौहारपारा निरतू, रतनपुर-रायपुर रोड क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था, बल्कि आम लोगों की जान भी जोखिम में डाल रहा था। स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
बंछोर
०००

