Login
Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। एसएसबी 55 वीं बटालियन ने जौलजीबी मेले में दो जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। शुक्रवार को बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को बल की कार्यप्रणाली, सीमांत सेवा, भर्ती प्रक्रिया, महिला सशक्तिकरण, युवा प्रशिक्षण, आपदा राहत कार्यों व विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदान करना है। इसके साथ ही बटालियन के ओर से एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। फिल्म में एसएसबी के विविध अभियानों, सीमांत ग्रामों में किए जा रहे विकास कार्यों जैसे वाइब्रेंट विलेज का विकास, भारत-नेपाल सीमा पर शांति व सद्भाव बनाए रखने की…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर के मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के छात्रों ने पांचवीं राष्ट्रीय मथाई मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में दस स्वर्ण व दो कास्य पदक जीते है। कोच आनंद सिंह चुफाल ने बताया देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित चैम्पियनशिप में छात्र सूरज खर्कवाल, प्रियांशु खर्कवाल, दीपांशु पानू, कृष्णा कुमार, विनोद सिंह, नमन जंगपांगी, मुदित चुफाल, मलय चुफाल, प्रियांशु पाठक, लोकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। अंकित जंगपांगी और ओमकार नेवे ने भी कांस्य पदक जीता। बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सूरज का चयन थाईलैंड में आयोजित साउथ एशियन चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। छात्रों…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने गैठना गांव में जागरूकता शिविर लगाया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आमजन को साइबर क्राइम, यातायात नियमों की जानकारी, नशे के दुष्परिणाम व जनहित में प्रचलित पोर्टलों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने आमजन से साइबर अपराध की सूचना उनके हेल्पलाइन नम्बर में देने को कहा।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस टीम सतर्क मोड में है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर बीते रोज पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन से बिना सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर न रखने, भ्रामक व अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित न करने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि व व्यक्ति को देखने पर उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देने को कहा।
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। सीमांत के देवदार गांव की एक महिला ने पशु पालन विभाग व वेग वृद्धि परियोजना की सहायता से स्वरोजगार की शुरूवात कर दो लोगों को रोजगार से जोड़ा है। किरन देवी ने विभाग की सहायता से गांव में सौ बकरी व पांच बकरों के लिए एक यूनिट स्थापित की। जिसमे किरन ने राजस्थान के भीलवाड़ा से लाये सिरोही नस्ल की 30 बकरियों व 5 नर बकरों को रखा है। उनके इस प्रयास से स्थानीय पशुपालकों को सिरोही नस्ल की बकरियों के साथ ही डेंगू के मरीजों को बकरी का दूध भी उपलब्ध हो रहा है। सीवीओ डॉ.…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर के लिंठूयड़ा वार्ड के लोग बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद राहुल लुंठी ने इस संबंध में बीते रोज यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल और जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी को ज्ञापन दिया। पार्षद लुंठी ने कहा कि वार्ड के विभिन्न स्थानों में बिजली के पोल न होने से रात के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि रात में अंधेरा होने से वन्य जीवों का भी खतरा बना हुआ है। लुंठी ने कहा कि तीन माह पहले वार्ड में ढाई इंच की पेयजल लाइन…
पिथौरागढ़,14 नवंबर (आरएनएस)। डीडीहाट में अभिलाषा एकेडमी में 21 से 23 नवंबर तक बच्चों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं रंगमंचीय शिक्षण को लेकर कार्यशाला होगी। अभिलाषा समिति के निदेशक डॉ. किशोर कुमार पंत ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी ललित पोखरिया तीन दिनों तक अभिनय, संवाद-कला, भावाभिव्यक्ति, समूह गतिविधियाँ, माइंड-एक्सरसाइज और रचनात्मक अभ्यास सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताऐंगे।
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एसडीआरएफ सरियापानी अल्मोड़ा की टीम ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आधुनिक आपदा उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न उपकरणों के उपयोग, सुरक्षा मानकों और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता पर विशेष जोर दिया गया। एसडीआरएफ टीम ने कटिंग टूल, हाइड्रोलिक उपकरण, लाइफ जैकेट, रोप रेस्क्यू गियर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि समय पर और तकनीकी रूप से सही तरीके से उपकरणों…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने किया। शिविरों की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमानÓ के साथ हुई। राजकीय इंटर कॉलेज दौलाघाट में छात्रों ने स्वागत गीत और बाल दिवस पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा विद्यालय परिसर में रैली भी निकाली गई। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज बसर में निबंध, ड्राइंग, क्विज़…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड के निर्देशों के तहत जनपद के सभी राशन कार्डों और यूनिटों की ई-केवाईसी 30 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना आवश्यक है। उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी कर लें। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण न होने पर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय…
