रांची 23 अप्रैल (आरएनएस)। कचहरी रोड स्थित बिहार क्लब में कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शाम का उद्देश्य संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोंसले को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना था। कार्यक्रम में शहर के कई कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज में आशा जी के सदाबहार गाने गाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आशा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता देवेश खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों में हुनर की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है।
संस्था के अध्यक्ष पराग भूषण और प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने मेहमानों का स्वागत किया। पराग भूषण ने बताया कि संस्था का मुख्य लक्ष्य छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय सचिव शशी कुमार सिन्हा ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रतिभा को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
इन कलाकारों ने बिखेरा जादू:कार्यक्रम में पराग भूषण, राजेश श्रीवास्तव, अभय, संजय, शशी सिन्हा, विजय खरे, आकाश, सीमा, ऋतु, मिली, खुशी खरे और राजकुमार जैसे कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। मंच का सफल संचालन वीणा जी और पराग भूषण ने मिलकर किया। इस अवसर पर आनंद जालान, बुलंद अख्तर, राजीव रंजन प्रसाद ,वंदना रॉय , वीणा श्री जी, प्रो राजेश, साजेश लाल, राजकुमार, अभय , संजय, निगार सुल्ताना, सुशीला केरकेट्टा , आशीष द्विवेदी, राजीव कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस सांस्कृतिक पहल की खूब प्रशंसा की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

