सक्ती,23 अप्रैल (आरएनएस)। जिले में पदस्थ एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धोखे में रखा।
महिला के अनुसार, आरोपी ने संबंधों के दौरान उसका गर्भपात भी कराया और अब अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीडि़ता ने इस संबंध में एसपी और आईजी को लिखित शिकायत सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। महिला का दावा है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर विश्वास में लिया और संबंध बनाए।
पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, एसडीओपी कार्यालय के सामने भी उसे धमकाने की बात सामने आई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

