भुवनेश्वर,21 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर अभी विवाद थमा नहीं है। इस बीच, ओडिशा से भी इसको लेकर आपत्ति उठने लगी है। बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि लगभग 9.8 लाख मतदाताओं को हटाने के लिए चिह्नित किया गया है, जो ठोस चिंताएं पैदा करती है।
सांसद पात्रा ने पत्र में लिखा, मैं ओडिशा में एसआईआर की तैयारी से पैदा चिंताजनक बात पर ध्यान दिलाना चाहता हूं। प्रशासनिक तौर पर माना गया है कि शुरुआती सत्यापन में लगभग 9.8 लाख मतदाता के हटाने की संभावना है। हालांकि, सटीक मतदाता सूचियां के लिए यह जरूरी है, लेकिन नामों का पैमाना, पैटर्न और प्रक्रिया गंभीर-ठोस चिंताएं पैदा करती है। कई रिपोर्ट में प्रक्रिया में गड़बडिय़ां और गलत तरीके से मतदान अधिकार छीने जाने का असली खतरा दिखता है।
सांसद ने पत्र में 7 चिंताओं को बताया है। उनका कहना है कि गलत तरीके से नाम हटाने की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी को मिली है, जरूरी भौतिक सत्यापन नहीं किया गया और 9.8 लाख मतदाताओं की पहचान वार्षिक नाम हटाने के पैटर्न से अधिक है। उन्होंने बताया है कि इनको लेकर 2 लाख से अधिक आपत्तियां आई हैं। सांसद ने बिना भौतिक सत्यापन कोई भी नाम न काटने और गड़बड़ी वाली जगहों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

