रायपुर,22 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब लोगों को राशन लेने के लिए दोपहर की तेज धूप में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।दरअसल, पहले राशन दुकानों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।अब सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए राशन दुकानों का नया समय तय किया है। नए आदेश के अनुसार, राशन दुकानें शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी, ताकि लोग ठंडे समय में आसानी से राशन प्राप्त कर सकें।सरकार का कहना है कि यह निर्णय आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। खासकर मजदूरों और दिनभर काम करने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित होगी, क्योंकि वे अब अपने काम के बाद भी आसानी से राशन ले सकेंगे।हालांकि, यह नई व्यवस्था कितने समय तक लागू रहेगी, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे राशन लेने के लिए नए समय का ध्यान रखें और निर्धारित अवधि में ही दुकानों पर पहुंचे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

