रायपुर, 30 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश में यहां के निवासियों के लिए डिजीटल प्लेटफार्म के जरिए यहां की कला संस्कृति, सामाजिक विकास एवं साहित्यिक गतिविधियों को नव आयाम देने के लिए युवा कलाकारों द्वारा डिजीटल सोंच के आधार पर नए उपक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीजीसीबी के डायरेक्टर हेमंत कुमार यादव ने जानकारी दी कि वे यहां के रीति-रिवाजों के अनुसार लोगों को कम समय में अधिकतम जानकारी डिजीटल प्लेटफार्म के जरिए देने के लिए प्रयासरत हैं। इस संबंध में पद्मश्री से सम्मानित एवं धरसींवा के विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात की जानकारी देते हुए यादव ने बताया कि उन्होंने भी उनके सद् प्रयासों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में विशेषकर कला एवं सांस्कृतिक पक्ष को डिजीटल प्लेटफॉर्म के जरिए नव आयाम देने के लिए पूरी टीम की सराहना की।

छत्तीसगढ़ की कला, कलाकारों, फिल्मों और मनोरंजन जगत को एक संगठित डिजिटल पहचान देने के उद्देश्य सेसीजी चार्टबस्टर्स (सीजीसीबी) नामक एक नई पहल शुरू की गई है। यह प्लेटफ़ॉर्म छत्तीसगढ़ी मनोरंजन से जुड़ी जानकारी को एक स्थान पर लाने, कलाकारों की दृश्यता बढ़ाने और दर्शकों के लिए कंटेंट खोज को सरल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
सीजी चार्टबस्टर्स केवल कलाकारों या निर्माताओं के लिए नहीं, बल्कि दर्शकों और पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए विकसित किया जा रहा है। इस मंच पर दर्शक अपने पसंदीदा कलाकारों, फिल्मों, गीतों और मनोरंजन जगत से जुड़ी जानकारी पढ़ सकेंगे, नए कंटेंट को खोज सकेंगे, अपनी राय साझा कर सकेंगे और समुदाय आधारित रेटिंग के माध्यम से भागीदारी कर सकेंगे।
दूसरी ओर, यह मंच कलाकारों और निर्माताओं को अपनी पहचान मजबूत करने, अपने कार्यों को अधिक लोगों तक पहुँचाने और दर्शकों की प्रतिक्रिया को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देने की दिशा में काम कर रहा है। इस तरह सीजी चार्टबस्टर्स दर्शकों और रचनाकारों के बीच एक डिजिटल सेतु बनाने का प्रयास कर रहा है।
इसके साथ ही सीजी चार्टबस्टर्स एक आधुनिक (मॉडर्न) डिजिटल दृष्टिकोण के माध्यम से उन लोगों को भी छत्तीसगढ़ी मनोरंजन से जोडऩे का प्रयास करता है जो अभी तक क्षेत्रीय कंटेंट को नियमित रूप से नहीं देखते। इसका उद्देश्य नई ऑडियंस को आकर्षित करना और साथ ही बेहतर, प्रभावशाली और दर्शक-केंद्रित कंटेंट निर्माण को प्रोत्साहित करना है।
यह पहल किसी ओटीटी, स्ट्रीमिंग या कंटेंट होस्टिंग मॉडल पर आधारित नहीं है, बल्कि एक डिजीटल डिस्कवरी रिकॉग्नेशन, और कम्यूनिटी ड्राइवन इंटरटेर्नमेंट प्लेटफार्म के रूप में क्षेत्रीय मनोरंजन को अधिक व्यवस्थित और खोजयोग्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
इस पहल के संस्थापक हेमंत कुमार यादव हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ी मनोरंजन और क्षेत्रीय डिजिटल पहचान को एक लंबे समय के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास शुरू किया है।
हाल ही में सीजी चार्ट बस्टर्स के संबंध में टीम ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार, विधायक एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा जी से उनके रायपुर स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्लेटफ़ॉर्म की सोच, उद्देश्य और भविष्य की दिशा पर चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान अनुज शर्मा जी ने विशेष रूप से प्रामाणिक ऑथेंटिक एवं शोध आधारित (रिसर्च-ड्राइवन) दस्तावेज़ीकरण पर ध्यान देने की सलाह दी, ताकि आने वाले समय में यह मंच अधिक विश्वसनीय और उपयोगी रूप में विकसित हो सके।
सीजी चार्टबस्टर्स टीम का मानना है कि यह पहल भविष्य में दर्शकों को बेहतर खोज अनुभव, कलाकारों को बेहतर पहचान और क्षेत्रीय मनोरंजन जगत को एक अधिक संगठित डिजिटल स्वरूप देने में योगदान दे सकती है।
0

