दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों से चार आतंकी दबोचे, गजवा-ए-हिंद के लिए बम बनाने और युवाओं को भड़काने की रची साजिश
नई दिल्ली 18 April (rns)। एक खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन युवाओं का मानना था कि खुरासान से काली झंडियों वाली एक लश्कर (सेना) का उदय होगा, जो भारतीय उपमहाद्वीप और उससे आगे खिलाफत (इस्लामिक स्टेट) की स्थापना करेगी।
वे खुद को इस लश्कर में शामिल होने और गजवा-ए-हिंद में भाग लेने के लिए तैयार कर रहे थे। वे अन्य युवाओं को भी कट्टरपंथी बनाने में लगे हुए थे। एक आरोपी के पास आईईडी बनाने का सामान भी बरामद किया गया है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने महाराष्ट्र से दो, ओडिशा से एक और बिहार एक कुल चार भ्टके हुए युवाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी खिलाफत की विचारधारा से प्रेरित थे और गजवा-ए-हिंद के लिए तैयारी कर रहे थे।

