सक्ती, 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के फोगरम गांव में पुलिस पार्टी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक दर्जन से अधिक आरोपी अभी भी फरार हैं। इस मामलेमें पुलिस ने 17 नामजद लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले गांव में कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और शासकीय कर्मचारी पर हमला समेत कई गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

