Author: tarun sardar

– जब कार्य सराहनीय हों तो सराहना तो होनी ही चाहिए; अभिभावक बच्चों की रूचि न घटायें: विधायक राजपुर – जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा संस्करण-10; आज फिर 32 बालिका बनी नंदा-सुनंदा; शिक्षा पुनर्जीवित; 13 लाख के चेक वितरित; 31 स्कूली व 1 कालेज की बालिका की पढाई पुनर्जीवित – मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में अब तक 90 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित; 32 लाख के चेक वितरित – परम संवदेना; वात्सल्य युक्त मरहम के साथ असहाय बालिकाओं को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता डीएम का प्रोजेक्ट ”नंदा-सुनंदाÓÓ देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। जिला कार्यालय परिसर देहरादून में आज प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी माता जी के साथ, पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं पहुंच कर, स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी-बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया…

Read More

देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज मसूरी स्थित ऐतिहासिक सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित ”योगधराÓÓ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने, पैट्रिशियन ब्रदर्स की भारत में 150 वर्षों की सेवा-परंपरा तथा बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा…

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस के अवसर पर डीपीएस दौलतपुर में शुक्रवार को रंगारंग एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद कक्षा एक से नौ तथा ग्यारह तक के विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छात्रों ने शास्त्रीय, लोक और आधुनिक नृत्य शैलियों पर आधारित विविध पेशकशें प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुति, तालमेल, भाव और ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। एमडी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों ने विशेष असेंबली में आकर्षक प्रस्तुतियां दी। बाल दिवस पर बच्चों ने दौड़, रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में जीतने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। प्रिंसिपल राखी गुरंग ने कहा कि बच्चों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा अच्छे संस्कार देना हर शिक्षक और अभिभावक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में शालू कटारिया, राखी सैनी और नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। धनपुरा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को 210 किलो मांस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इंतजार अली पुत्र अब्दुल सलाम निवासी सुल्तानपुर अमदपुर बताया है।

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर के सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 10 नवंबर को मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह जाते समय अपनी मां से 50 रुपये लेकर गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस पर एसएसी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद में नन्हे-मुन्नों को चॉकलेट खिलाकर उनके साथ खुशियां बांटी।स्कूल परिसर में पहुंचते ही बच्चे उत्साहित हो उठे। एसएसपी ने बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई और रुचियों के बारे में पूछा। बच्चों ने उत्साह के साथ जवाब दिए और चॉकलेट पाकर बोले थैंक्यू पुलिस अंकल। एसएसपी ने कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं। उन्हें सकारात्मक ऊर्जा देना और सही मार्ग पर ले जाना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित और संस्कारवान बनाने में पूरा…

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर में आवासीय प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, दीवार तोडऩे और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदर सिंह राणा के मुताबिक चमोली के कर्णप्रयाग निवासी प्रताप सिंह लूथरा ने शिकायत कर बताया कि वर्ष 2011 में ग्राम ज्वालापुर में मोहन सिंह से प्लॉट खरीदकर बाउंड्रीवाल भी बना ली थी। मोहन सिंह ने यह प्लॉट आशीष द्विवेदी से लिया था। आरोप लगाया कि आरोपी संदीप धीमान और सुनील रावल बीते वर्षों से इस प्लॉट पर…

Read More

हरिद्वार,14 नवंबर (आरएनएस)। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनकी फिटनेस परखी। अपने बीच कप्तान को पाकर जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला। एसएसपी डोबाल ने बढ़ती ठंड के बीच जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि फिटनेस पुलिसिंग की बुनियादी जरूरत है। परेड के दौरान टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। एसएसपी ने ड्रिल में आई कमियों को चिन्हित कर अधीनस्थ अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड अनुशासन का आधार…

Read More