रायपुर 23 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को पकड़ लिया जिसने पढ़ाई में B.Tech की डिग्री हासिल की लेकिन रास्ता चुना चोरी का, और देखते ही देखते शहर के अलग-अलग इलाकों से एक दर्जन से ज्यादा बाइक पार कर दी, 23 अप्रैल को रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने इस पूरे नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए आरोपी राहुल वर्मा पिता स्वर्गीय योगेश वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बुडेरा आजाद चौक थाना खरोरा रायपुर को गिरफ्तार किया, मामला तब खुला जब लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला के मॉनिटरिंग में एक विशेष टीम गठित की गई, टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और चोरी की हॉटस्पॉट लोकेशन चिन्हित की, इसी दौरान सूचना मिली कि खरोरा का रहने वाला राहुल वर्मा अलग-अलग दोपहिया वाहनों में घूम रहा है और पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में शामिल रहा है, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैक कर दबोच लिया, पूछताछ के दौरान आरोपी पहले गुमराह करता रहा लेकिन जब तकनीकी साक्ष्य सामने रखे गए तो उसने रायपुर शहर के सिविल लाइन, पंडरी, सरस्वती नगर, कोतवाली, डीडी नगर, देवेन्द्र नगर, मौदहापारा और पुरानी बस्ती समेत कई क्षेत्रों से कुल 13 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया, आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 13 चोरी की बाइक बरामद की गई जिनमें से 11 वाहनों पर पहले से विभिन्न थानों में अपराध दर्ज पाए गए, जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कोई नया खिलाड़ी नहीं बल्कि 2023 में ही 40 बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुका है, यानी जेल से छूटते ही फिर उसी रास्ते पर लौट आया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी वाहन जब्त कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रायपुर पुलिस अब तकनीक और नेटवर्क के दम पर चोरी के हर गिरोह तक पहुंच रही है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

