रायपुर 23 अप्रैल (आरएनएस) मुजगहन इलाके में पुलिस ने ऐसा ताबड़तोड़ छापा मारा कि एक साधारण दिखने वाला घर गांजा तस्करी का ठिकाना निकला और अंदर से पूरा नेटवर्क बाहर आ गया, 22 अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को पुख्ता सूचना मिली कि काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी के एक मकान में गांजा रखा गया है और आरोपी बिक्री की तैयारी में हैं, सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल के निर्देश पर टीम गठित की गई और तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जैसे ही टीम मकान के अंदर पहुंची तो वहां 5 पुरुष और 1 महिला मौजूद मिले, कमरे की तलाशी में पलंग के नीचे रखी बोरी में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ, पूछताछ में आरोपी पहले गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन सख्ती के बाद पूरा खेल सामने आ गया, पुलिस ने मौके से कुल 4.916 किलोग्राम गांजा और 6 मोबाइल फोन बरामद किए जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख 45 हजार 800 रुपये आंकी गई, इस कार्रवाई में अंतर्राज्यीय कनेक्शन भी सामने आया जहां आरोपी अरुण कुमार सुना पिता अमान सुना उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम उलबा थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा इस नेटवर्क का हिस्सा पाया गया, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद खलील उम्र 32 वर्ष निवासी खान मुर्गी हाउस के पास सरगांव थाना सरगांव जिला मुंगेली, हाल पता बीएसयूपी कॉलोनी काठाडीह ब्लॉक 43 मकान नंबर 14 थाना मुजगहन रायपुर, नसीब खान पिता सकील खान उम्र 29 वर्ष निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर, हाल पता बीएसयूपी कॉलोनी काठाडीह ब्लॉक 43 मकान नंबर 14 थाना मुजगहन रायपुर, सन्नी छेदईया पिता स्वर्गीय राजू छेदईया उम्र 26 वर्ष निवासी नेहरू नगर गुरु घासीदास कॉलोनी वार्ड 49 सौरभ किराया भंडार के पास थाना कोतवाली रायपुर, प्रीतम विभार पिता बेनु विभार उम्र 18 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड नंबर 48 सुलभ के पीछे कालीबाड़ी गांधी नगर थाना कोतवाली रायपुर, नरगिस फातिमा पति नसीम खान उम्र 26 वर्ष निवासी नूरानी चौक धरसींवा थाना धरसींवा जिला रायपुर, हाल पता बीएसयूपी कॉलोनी काठाडीह ब्लॉक 43 मकान नंबर 14 थाना मुजगहन रायपुर और अरुण कुमार सुना शामिल हैं, सभी आरोपी अलग-अलग इलाकों से जुड़े हैं लेकिन काठाडीह स्थित मकान को अड्डा बनाकर गांजा बिक्री की साजिश रच रहे थे, पुलिस ने थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही इस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि सप्लाई से लेकर वितरण तक पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शहर में नशे का कारोबार अब पुलिस की कड़ी निगरानी में है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

