Login
Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के कक्षा छह के छात्र पूरब कार्की का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ है। हल्द्वानी में आयोजित विद्यालयी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूरब पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चयन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, हिमालया इंटर कॉलेज चौकोडी की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, प्रबंधक प्रकाश कार्की, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, हरीश चुफाल, मनोज कार्की, दिनेश आर्या, प्रवीण कार्की ने खुशी जताई है।
पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। अस्कोट पुलिस ने क्षेत्र में अंशाति फैलाने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बगड़ीहाट निवासी दीपक पाल, हिनकोट निवासी राहुल कुमार, पारस कुमार व रोहित कुमार सार्वजनिक स्थल में अशांति फैलाने पर पकड लिया। चारों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।
पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। सशस्त्र सीमा बल की 55 वीं बटालियन की ओर से रौतगढ़ के ग्रामीणों को सोलर लाइटें दी गई। कमांडेंट आशीष कुमार व उप-कमांडेंट विप्लब कुमार रॉय ने बताया कि सीमावर्ती व दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सोलर लाइट के माध्यम से रात्रि के समय सार्वजनिक स्थानों, मार्गों व बाहरी क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो सके। ग्रामीणों से लाइट उपलब्ध कराने पर एसएसबी का आभार जताया है।
पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। थल में मुवानी महोत्सव के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर आदर्श गांव बलतीर के खेलकार महिलाओं व स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियां दी, वही बलतीर गांव से एक ही परिवार की तीन पीढिय़ों ने एक साथ झोड़ा-चांचरी लगाये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय मुवानी के प्राचार्य डॉ. गिरीश चंद्र पंत, विशिष्ठ अतिथि थल थाने से सब इंस्पेक्टर विनोद भट्ट, दिनेश शर्मा रहे। वही आगे हुए कार्यक्रमों में मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल थल, कन्या जूनियर हाईस्कूल मुवानी, प्राइमरी पाठशाला मुवानी, राइका मुवानी, प्रगति पब्लिक स्कूल मुवानी के…
पिथौरागढ़,09 नवंबर (आरएनएस)। ग्राम पंचायत ख्वाँकोट में अमन सोशल वेलफेयर सोसायटीज, ग्राम प्रधान हेम पाण्डेय, भारतीय विकलांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेन्द्र धामी के सह?योग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को फिजीशयन डॉ. शशि फिरमाल ने गांव पहुंचकर सभी मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की। साथ ही मरीजों के पुराने पर्चियों को देखकर उनका मार्गदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए डॉ. फिरमाल का आभार जताया। शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता पोखरिया, राजेन्द्र धामी, विजय पोखरिया, जितेन्द्र सिंह, कमलेश पोखरिया, सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र सामंत, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह, चांद पोखरिया, मदन…
अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने गीत, कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, विकास और जनभावनाओं को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रवींद्र नाथ पाठक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि के रूप में शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर के. के. खोलिया उपस्थित रहे। मंच…
अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्री राम सिंह धोनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती में रविवार को रजत जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और योग प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य गौरव का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रा देवी और विशिष्ट अतिथि सुनीता देवी रहीं। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार ने की। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेश सिंह राणा और डॉक्टर दर्शना पंत ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के…
अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक, बालिका, ओपन पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, सहयोग और टीम भावना को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार, अधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।…
अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में क्रिकेट और फुटबॉल के सद्भावना मैचों का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों का उद्देश्य खेलों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय और सद्भाव को मजबूत करना रहा। स्टेडियम अल्मोड़ा और डीएम इलेवन के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 205 रन बनाए। पंकज रौतेला ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा…
अल्मोड़ा,09 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस हमें उत्तराखंड राज्य के गठन में हुए लंबे संघर्ष, जनसामान्य के योगदान तथा राज्य के विकास के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य गठन से लेकर अब तक उत्तराखंड ने विकास एवं तरक्की के विभिन्न आयामों को हासिल किया है लेकिन हमें यहीं तक नहीं रुकना बल्कि राज्य एवं जनपद अल्मोड़ा को तरक्की की नई नई ऊंचाईयों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि…
