Author: tarun sardar

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्र में बड़े बकायदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में आज उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अन्तर्गत बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही की गई जिसमें मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन बिल्डर्स राजीव त्यागी का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील, डीएचएफएल प्रमेसिया लाईफ इंश्योरेंश क0 लि0, एवं मैसर्स ओपीजी टीवी, प्रो0 सुमित प्रकाश गुप्ता कैनाल रोड की सम्पति कुर्क की कार्यवाही कर सम्पत्ति सील कर दी गई हैं। मैसर्स साई कन्स्ट्रक्शन…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन को 12वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं। कल वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है। शिक्षा न केवल रोजगार तक सीमित रहे, बल्कि इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण एवं मानव उत्थान भी हो।…

Read More

देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से बच्चों को ”बाल दिवसÓÓ की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव है। राज्यपाल ने बच्चों से आह्वान किया कि वे बदलते समय की मांग को समझें और एआई, टेक्नोलॉजी तथा नवाचार को अपनाएँ। उन्होंने कहा कि नई तकनीक का सही उपयोग बच्चों के…

Read More

– स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए राज्यपाल देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में स्वामी राम जी की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की ओर से डॉ. एस. जी. सुशीलम्मा, अध्यक्ष सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को ”स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2025ÓÓ से सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वामी राम जी केवल एक संत या योगी नहीं थे,…

Read More

हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक बीते 11 नवंबर वादी अंकुर शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी पूर्वी नाथ नगर, कोतवाली ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि अशोक टॉकीज के सामने दो अज्ञात युवकों ने उनसे हाथापाई कर मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चौधरी चरण सिंह घाट के…

Read More

हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय रोहालकी किशनपुर में बीएड के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर जूनियर हाईस्कूल अलीपुर में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश चौहान एवं सचिव नंदलाल सिंह ने बताया कि स्वच्छ वातावरण और पोषणयुक्त भोजन अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्राचार्या डॉ. दीपा ने कहा कि पोस्टिक आहार शरीर को आवश्यक ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। जिस रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, प्रवक्ता ओमप्रकाश पांडे, सरिता चौहान, मोनिका गौतम, अनुज चौहान, विशाल चौहान, सुनील कुमार,संजीव…

Read More

हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीघाट चौकी पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक व्यापारी की जमीन पर दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि व्यापारी पिछले एक माह से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। बताया कि जब व्यापारी पक्ष ने निर्माण कार्य शुरू किया था तो पुलिस ने मौके पर कार्य रुकवा दिया था। अब दूसरा पक्ष खुलेआम निर्माण कर रहा है और पुलिस…

Read More

हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने गुरुवार को वार्ड 13 नवोदय नगर की शिवालिक गंगा विहार कालोनी, ज्ञान लोक कॉलोनी, श्रीदेव सुमन पार्क, केशव नगर कॉलोनी में सड़कों और नालियों का उदघाटन किया। बताया कि हमारा लक्ष्य हर गली, हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाना है। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने कहा भाजपा सरकार की नीति ही सेवा और विकास है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आज देशभर के नगरों का कायाकल्प हो रहा है। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर विकास तभी संभव है। जब स्थानीय निकाय सक्रियता और ईमानदारी…

Read More

हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पीसीएस की यह मुख्य परीक्षा 6 से 9 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे की ओर से इस संबंध में वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। यह परीक्षा लगातार चार दिनों तक चलेगी और 9 सितंबर को समाप्त होगी।

Read More

हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। प्राथमिक विद्यालय जमालपुर कलां परिसर में संचालित चार आंगनबाड़ी केंद्रों और एक जन सुविधा केंद्र में चोरी के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जमालपुर कलां में चलने वाले जन सुविधा केंद्र के संचालक संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की शाम को केंद्र बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। सोमवार की सुबह आंगनबाड़ी सहायिका राजबाला केंद्र पर पहुंचीं तो उन्हें ताले टूटे मिले। अंदर से एलसीडी,…

Read More