हरिद्वार,13 नवंबर (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा कर पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक बीते 11 नवंबर वादी अंकुर शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी पूर्वी नाथ नगर, कोतवाली ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि अशोक टॉकीज के सामने दो अज्ञात युवकों ने उनसे हाथापाई कर मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चौधरी चरण सिंह घाट के पास से दो अनुज कुमार और हर्षित सैनी निवासीगण राज विहार फेस टू कनखल को दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से छीना गया सैमसंग कंपनी का काला रंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मुकदमे में पुलिस ने लूट की धारा को बढ़ाया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनिल सैनी, कांस्टेबल रविंद्र वर्मा और कांस्टेबल अंकित शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

