रुड़की,20 जून(आरएनएस)। कोटवाल आलमपुर में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, इसके बावजूद दोनों युवक लगातार हंगामा करते रहे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों आरोपियों रक्षक और निखिल निवासी ग्राम बूडपुर नूरपुर को हिरासत में लेकर थाने लाया। इसके बाद संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

