रुड़की,20 जून(आरएनएस)। अकौढ़ा खुर्द गांव के एक युवक को पड़ोसी गांव के युवक ने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा और अधमरा कर जंगल में फेंक दिया। बाद में रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने घायल को उसके घर पहुंचाया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अर्जुन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार रात पड़ोसी गांव मुंडाखेड़ा कलां के एक युवक ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। बताया कि वह मिलने के लिए चला गया। आरोप है कि वहां पहले से सरिया, लाठी-डंडे और अन्य हथियारों के साथ मौजूद कई युवकों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

