रुड़की,20 जून(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कोटवाल आलमपुर निवासी 22 वर्षीय शुभम पुत्र महावीर ने शनिवार सुबह अपने कमरे में छत के पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका शव फंदे से लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

