रुड़की,20 जून(आरएनएस)। सिविल अस्पताल के आईसीयू परिसर में सांप दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घंटों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन सांप का कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार को भी सांप की तलाश की गई गई, लेकिन सांप कहीं नजर नहीं आया। अस्पताल की आईसीयू की खिड़की के पास दो छोटे सांप दिखाई दिए थे। कर्मचारी ने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी। देखते ही देखते यह खबर अस्पताल में फैल गई और कर्मचारियों के साथ मरीजों के तीमारदारों में भी चिंता बढ़ गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आईसीयू के आसपास के क्षेत्र, खिड़कियों व अन्य संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने काफी देर तक सांप को ढूंढऩे का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

