Login
Author: tarun sardar
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। जनपद में सार्वजनिक स्थलों में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर बीते रोज पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 83 लोग अराजकता फैलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।
रुद्रपुर,11 नवंबर (आरएनएस)। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के तहत सर्वाधिक विवाह पंजीकरण कराने वाले 16 गांवों को सम्मानित किया। मंगलवार को तहसील परिसर में पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया गया। एसडीएम ने सर्वाधिक विवाह पंजीकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एडीओ पंचायत केसी बहुगुणा ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को वर्ष 2010 के बाद हुए विवाहों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य दिया गया था। सितारगंज क्षेत्र की कुल 76 ग्राम पंचायतों में से 16 पंचायतें इस कार्य में…
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने वड्डा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को गोड़ीहाट निवासी हर सिंह के वाहन से दो पेटी (96 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल पुलिस ने अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने वड्डा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को गोड़ीहाट निवासी हर सिंह के वाहन से 2 पेटी (96 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। डीएम आशीष भटगांई ने कनालीछीना ब्लाक का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उदासीनता व शिथिलता पर नाराजगी जताई। मंगलवार को डीएम ने कनालीछीना ब्लाक का निरीक्षण किया। डीएम ने बैठक कर कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अपारदर्शिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत,सुझाव पेटी ब्लॉक कार्यालय में स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे जनता अपनी शिकायतें प्रशासन तक पहुँचा सके। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण में लापरवाही करने पर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम…
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। राज्य आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले लोगों ने सरकार से जल्द चिन्हींकरण की प्रकिया शुरु करने की मांग उठाई है। एडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर चिन्हींकरण की प्रकिया को सरल करने की मांग की। मंगलवार को वंचित राज्य आंदोलनकारी उमा पाण्डेय के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे। उमा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में हर वर्ग के लोगों ने संघर्ष किया। अभी भी जनपद में ऐसे सैकड़ों आंदोलनकारी हैं जो अभी तक चिन्हित नहीं हो पाए हैं। 9 नवंबर को सभी को वंचित राज्य आंदोलनकारियों को घोषणा का इंतजार था। सीएम ने…
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। नगर में पुलिस ने एक व्यक्ति से खोया हुआ मोबाइल लौटाकर उसे राहत पहुंचाई। बीते रोज यातायात ड्यूटी के दौरान अपर उपनिरीक्षक गोविन्द कोश्यारी को नगर के रोडवेज तिराहे के पास एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। पुलिस ने व्यक्ति की ढूंढ खोज कर उसे मोबाइल लौटा दिया है।
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। मूनाकोट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा संतुष्टि खड़ायत निवासी रियांसी का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को विद्यालय की पीटीआई सुमन डसीला ने बताया कि बीते दिनों देहरादून में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की छात्रा संतुष्टि ने 100मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक व 200मीटर में रजत पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कनक गैड़ा ने सम्मानित किया।
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सीमांत जनपद में अलर्ट है। यहां अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ ही पुलिस भी झूलापुलों पर विशेष तौर पर निगरानी रखे हुए है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती को डॉग स्क्वायड की टीम भी झूलापुलों में पहरा दे रही है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुए धमाके का असर यहां भी देखने को मिला है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। झूलाघाट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस बल व एसएसबी नेपाल सीमा पर तैनात हैं। संदिग्ध गतिविधियों…
पिथौरागढ़,11 नवंबर (आरएनएस)। स्वास्थ्य विभाग के ओर से नवनिर्मित जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी प्रशांत अधिकारी ने कारागार के मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। बताया कि अधिकतम मरीज खुजली, शरीर दर्द, नींद न आना, सिरदर्द व जुकाम से ग्रसित है। इस दौरान फार्मेसी अधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, साइकियाट्रिक सोशल वर्कर जीवन तिवारी भी मौजूद रहे।
