बिलासपुर 25 अप्रैल (आरएनएस) चकरभाठा में IPL मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टे का खेल खेल रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया, जहां एक मामूली मोबाइल फोन के जरिए लाखों के अवैध दांव का नेटवर्क संचालित हो रहा था और रकम सीधे ऑनलाइन चैनलों के जरिए ऊपर तक पहुंचाई जा रही थी, पूरा मामला 24 अप्रैल 2026 का है जब थाना चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नयापारा चौक के पास एक युवक एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा खिला रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने तस्दीक कर मौके पर दबिश दी और वहां बैठे दिनेश पंजवानी उर्फ दिन्हे (33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जांच में सामने आया कि आरोपी अपने रेडमी मोबाइल के जरिए IPL मैच में “क्रोमा गेट आईडी एप” के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था और ग्राहकों से पैसा लेकर उसे अज्जू भकतानी और उसके एक अन्य साथी तक ऑनलाइन ट्रांसफर कर देता था, पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने अज्जू भकतानी से करीब 20 हजार रुपए लेकर उसके लिए सट्टा खिलाने का काम शुरू किया था और RCB व GT के बीच चल रहे मैच पर दांव लगवाए जा रहे थे, पुलिस ने मौके पर ही तकनीकी साक्ष्य जुटाए, मोबाइल से स्क्रीनशॉट लिए और घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की एक्टिवा (MH 36 T 6207) को जब्त कर लिया, इस पूरे मामले में संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने का खुलासा हुआ है, पुलिस ने आरोपी दिनेश पंजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य कड़ी माने जा रहे अज्जू भकतानी और उसका एक साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है, आरोपियों के खिलाफ धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट और 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है, यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि मोबाइल और ऐप के जरिए चल रहे ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क अब पुलिस के रडार पर हैं—बहरहाल, IPL के जोश में लगाया गया एक दांव अब सलाखों के पीछे पहुंचा चुका है और फरार आरोपी कब तक बचेंगे, यह देखना बाकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

