Author: tarun sardar

रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। कंपनी में काम के दौरान युवती की उंगली कटने के मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर कंपनी प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल निवासी पूजा मेहरा पुत्री मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वह पिछले छह माह से डाबर इंडिया लिमिटेड सिडकुल पंतनगर में ठेके पर टेपिंग मशीन पर काम कर रही है। तीन नवंबर की दोपहर काम के दौरान उसका हाथ मशीन के कटर में फंस गया, जिससे बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। युवती का आरोप है कि कंपनी प्रबंधक, एचआर मैनेजर, संबंधित सुपरवाइजर और…

Read More

रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठग महिला ने खुद को एक फाइनेंशियल कंपनी की अधिकारी बताकर शिक्षिका को ऑनलाइन निवेश का लालच दिया था। पीडि़ता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 68 वर्षीय वृंदा पंत ने दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर आरोही नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी नुवामा एज की अधिकारी…

Read More

रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। गश्त के दौरान पुलिस ने रामपुरी चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम रविवार शाम सिडकुल फेज-2 स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के पास गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम शिव कश्यप पुत्र संतोष कश्यप बताया। वह मूल रूप से माधोटांडा, पीलीभीत का निवासी है और वर्तमान में पहाड़ी उकरौली में रह रहा है। पुलिस के अनुसार युवक स्मैक का नशा करता है।

Read More

रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। नारी शक्ति के विविध स्वरूप को प्रदर्शित करने और महिलाओं में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सप्त शक्ति संगमÓ का आयोजन किया गया। रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिसौना में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूनम मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य वक्ता कंचन आर्या ने कहा कि नारियों में असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें पहचानने और संवारने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ‘सप्त शक्ति संगमÓ महिलाओं को नेतृत्व और संगठन शक्ति के विकास का मंच प्रदान…

Read More

रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पारदर्शिता लाने की मांग की है। सोमवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक सामग्री के वितरण को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। लाभार्थियों को योजनाओं की पूरी जानकारी न होने के कारण कई लोग पोषक सामग्री से वंचित रह जाते हैं। सतेन्द्र कुमार ने मांग की कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सूचना पट पर योजनाओं और पोषक सामग्री के विवरण को सार्वजनिक किया जाए।

Read More

रुद्रपुर,10 नवंबर (आरएनएस)। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ठेका मजदूरों ने बोनस देने की मांग उठाई है। ठेका मजदूर कल्याण समिति ने कुलपति और उप श्रमायुक्त, ऊधमसिंह नगर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। समिति के सचिव अभिलाख सिंह ने बताया कि नियमित व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 का बोनस मिल चुका है, लेकिन ठेका मजदूर अब तक वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूर उन्मूलन अधिनियम 1970 के अनुसार ठेका कर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान हितलाभ मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सहायक श्रमायुक्त ने भी बोनस भुगतान को लेकर निर्देश…

Read More

पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। जाजरदेवल थाने का पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने थाने में स्थित मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, थाना भोजनालय व कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी भी ली। निरीक्षण के बाद सीओ जोशी ने तैनात पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं व सुझावों को सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Read More

पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। महाविद्यालय बेरीनाग में उत्तराखंड रजत जयंती पर पोस्टर, स्लोगन व ऐपण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर बीएम पांडे के दिशा-निर्देश में किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में ममता बिष्ट ने प्रथम, दीपा मेहरा ने द्वितीय व बबीता जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमांशी पाठक ने प्रथम, काजल बाफिला ने द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता में निकिता मेहरा ने प्रथम, यामिनी ने द्वितीय, पूजा मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता टम्टा ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ.…

Read More

पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। छडऩदेव-काणाधार मोटर मार्ग में गेटवाल न होने से आवाजाही ठप पड़ी है। सोमवार को स्थानीय हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि बीते अगस्त माह में गेटवाल क्षतिग्रस्त है। गेटवाल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है। पुष्कर चंद्र जोशी, बहादुर राम, कृष्णानंद पंत ने प्रशासन से बदहाल सड़क को सही करने व गेटवाल लगाने की मांग की है।

Read More

पिथौरागढ़,10 नवंबर (आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस पर 22 किसानों को मटर, पालक और मूली के बीज वितरित किए। गणाई गंगोली बासुकीनाग कृषक उत्पादन संगठन नायल के सदस्यों ने ग्रामीणों को बीज वितरित कर बुआई की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन जोशी सहित अन्य कृषक मौजूद रहे।

Read More