Login
Author: tarun sardar
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने गुरुवार को श्री गुरुरामराय दरबार में मत्था टेकर महंत देवेंद्र दास महाराज से भेंट की और उन्हें समिति के नवम वार्षिक उत्सव का निमंत्रण प्रदान किया। श्री महंत ने इस मौके पर श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के पोस्टर का लोकार्पण किया। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि समिति श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आगामी 1 जनवरी को करने जा रही है। श्री महंत को इस मुलाकात में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का निमंत्रण, फरसा, अंगवस्त्र प्रदान किया गया। अरुण कुमार…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। डाल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट आफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में गुरुवार को नालेज स्पार्क 2025-डाल्फिन स्कूल कनेक्ट सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 27 विद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, खगोलिकी, संसदीय संवाद और रचनात्मकता के विविध आयामों में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जो युवा सोच, नवाचार और संवाद का मंच बना। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृत शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीन रिसर्च डा. वर्षा पारचा ने संस्थान की शैक्षणिक व शोध उपलब्धियों का परिचय दिया, जबकि डीन अकादमिक प्रो. ज्ञानेंद्र अवस्थी…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूलमाला से स्वागत कर मिठाइयां बांटीं। गुरुवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रीतम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए वह नेतृत्व के आभारी हैं।कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की ऐतिहासिक वापसी का वर्ष साबित होगा। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। पूर्व महानगर…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। रेसकोर्स में लगने वाले मेलों और प्रदर्शनी पर प्रतिबंध के लिए रेसकोर्स सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की। उन्होंने इन आयोजनों से हो रहे परेशानियों को लेकर अवगत कराया। पूर्व पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने डीएम को बताया कि रेसकोर्स के रिहायशी इलाके में होने वाले मेले और प्रदर्शनियों के शोर से बुजुर्ग परेशान हैं। सड़कों पर जाम लग रहा है। मंदिर गुरुद्वारे और शिक्षण संस्थाएं इससे प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कहा कि डीएम ने इस मामले में ठोस कार्यवाही का आश्वासन…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। कांवली वार्ड की पार्षद ने रेनू देवी ने वार्ड में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया। इस दौरान गोद भराई भी हुई। लाभार्थी दिव्या शर्मा, काजल, अलका, विनीता पायल, सनी, पूजा, रिंकी, मीनाक्षी, शिप्रा डोरा, सीमा रानी, पूजा, सुप्रिया, अमीन, मोनिका, नेहा को महालक्ष्मी किट बांटी गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शबाना, गितेश मौर्य, प्रेमलता डबराल, आशा थापा, इंदु छेत्री, सपना मौर्या, विष्णु राणा, भावना घिल्डियाल शर्मा, परवीन, सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। गोर्खा मिलिट्री इंटर कालेज के सौ साल पूरे होने पर इस बार खास जश्न होगा। कालेज प्रबंधन समिति के अध्?यक्ष कर्नल डीबी थापा और प्रिंसिपल दीपाली जुगरान ने गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित काफ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कालेज में 15,16 नवम्बर को 100 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना 1925 में हुई थी। तब से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। विद्यालय में देश की स्वतंत्रता संग्राम के शहीद मेजर दुर्गामल्ल, महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एशियाई खेलों में…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। एसटीएफ के अधीन साइबर अपराध थाना देहरादून पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट पर बड़ी कार्रवाई की। उत्तराखंड के दो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर 87 लाख रुपये की ठगी में शामिल आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। रकम जमा करने के लिए जिस महिला के बैंक खातों का उपयोग हुआ, उसे नोटिस तामिल कराया गया। इनके बैंक खातों में नौ करोड़ के लेनदेन का पता लगा। इनके खिलाफ देशभर में कुल 24 शिकायतें दर्ज हैं। एसटीएफ के आईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एएसपी कुश मिश्रा ने गुरुवार दोपहर प्रेसवार्ता कर मामले में जानकारी…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने कौलागढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है। गुरुवार को उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कौलागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पुराने भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। कौलागढ़ वार्ड के आंबेडकर मार्ग में पूर्व में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संचालित होता था, जो कि अब 500 मीटर दूर निर्मित नए भवन में संचालित होने लगा है। लिहाजा, पुराने भवन खाली भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकसित किया जाए।
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। हर्षल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कैंसर जागरूकता दिवस में ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर और रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। हर्षल फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को कैंसर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में जीजीआईसी लक्खीबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सर्जन डॉ. कनिका कपूर ने कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण, पहचान, कारणों और रोकथाम के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित जागरूकता और समय पर जांच इस जानलेवा बीमारी से जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के दीक्षांत समारोह में गुरुवार को डिग्रियां और मेडल पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। पांच दिनों तक चले इस समारोह में सातों स्कूलों और यूपीईएस ऑनलाइन के स्नातक के 32 सौ से ज्यादा विद्याथियों को उपाधियां बांटी गई। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय ने पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुनील सेठी को उनके क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यूपीईएस ने इस अवसर पर 107 मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें 13…
