कोरिया/बैकुंठपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। बैकुंठपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में अंडर-18 वर्ग के प्रतिभागी युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाएं और दाएं दोनों हाथों की स्पर्धा में जीत हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरिया और स्थानीय डंबलडोर जिम बैकुंठपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें युवराज सिंह ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

युवराज सिंह, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के जनकपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
युवराज सिंह वर्तमान में एकेडमी हाइट्स स्कूल, झगराखांड के छात्र हैं। उन्होंने बातचीत में बताया कि वे अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं से उन्हें देश सेवा की प्रेरणा मिलती है। उनका लक्ष्य भविष्य में आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
इस शानदार सफलता के बाद युवराज सिंह की उपलब्धि को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल देखा जा रहा है।
0

