रायपुर, 03 अप्रैल (आरएनएस)। सुशासन तिहार के तहत ग्राम कठिया, अभनपुर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने गृहिणी श्रीमती ऐश्वर्या ध्रुव के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उन्हें नि:शुल्क गैस कनेक्शन, चूल्हा और सुरक्षा नली प्रदान की गई, जिससे अब उनका दैनिक जीवन पहले से कहीं अधिक सरल हो गया है।
श्रीमती ऐश्वर्या को खाना बनाने के लिए लकड़ी पर निर्भर रहना पड़ता था। धुएं और गर्मी के बीच काम करना उनके लिए बेहद कठिन था, लेकिन अब समस्याएं समाप्त हो गई है।
श्रीमती ऐश्वर्या ने बताया कि योजना के तहत आवेदन किया, जांच उपरांत खाद्य विभाग द्वारा उनका चयन किया गया और शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के हाथों गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ।
गैस चूल्हा मिलने के बाद श्रीमती ऐश्वर्या ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें वास्तविक लाभ मिला है और सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

