Login
Author: tarun sardar
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। रानीखेत की भयेडी पम्पिंग योजना के सुचारु संचालन को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन गुरुवार देर शाम प्रशासन और जल निगम द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने बताया कि योजना की प्रगति पर प्रशासन की निरंतर निगरानी और प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट और तहसीलदार अनशन स्थल पहुंचे। यहां जल निगम रानीखेत के अधीक्षण अभियंता अशोक कटारिया और अधिशासी अभियंता हिमांशु वर्मा के साथ अनशनकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत वार्ता की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भयेडी पम्पिंग…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए जाने के बाद गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने पुलिस कार्यालय सभागार में यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि नगर में यातायात नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्य बाजार क्षेत्र, पार्किंग स्थलों और नो-एंट्री जोनों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में ‘भारतीय हिमालयी क्षेत्र–2047 : पर्यावरण संरक्षण और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय हिमालयी सम्मेलन जारी है। गुरुवार से शुरू हुए इस सम्मेलन में हिमालयी राज्यों से आए वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, शोधकर्ता और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य वर्ष 2047 तक हिमालयी क्षेत्र के लिए साझा और टिकाऊ विकास रोडमैप तैयार करना है। दूसरे दिन की शुरुआत प्लेनरी सत्र–ढ्ढढ्ढढ्ढ ‘हिमालयी युवा शोधकर्ता मंच – हिमालय को भविष्य से जोडऩा’ से हुई। इस सत्र की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त…
अल्मोड़ा,14 नवंबर (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जनपद में दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति और हालिया घटनाओं के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि दिल्ली में हाल ही में हुई ब्लास्ट घटना को देखते हुए जनपद में सतर्कता बढ़ाई जाए। प्रवेश और निकासी बिंदुओं सहित संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध गतिविधियों पर…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल ने शुक्रवार को बाल दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और शिक्षकों की सं गीतात्मक प्रस्तुतियों से हुई। विद्यालय निदेशक पंकज होलकर ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। प्राचार्या हरलीन कौर चौधरी ने पंडित नेहरू के आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। रस्साकशी और क्रिकेट जैसी मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के सरकारी और अशासयकी स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा और नवाचार की सोच प्रदर्शित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंढियाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण समाज को प्रगतिशील बनाता है और जीवन का अनिवार्य अंग है। विशिष्ट अतिथि राकेश जुगरान ने कहा कि वैज्ञानिक सोच के बिना विकास संभव नहीं है।…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। बाल दिवस के अवसर पर राम सेना समिति द्वारा तनुवाला रायपुर ब्लॉक स्कूल तथा परेड ग्राउंड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अमन छेत्री, बॉबी चावला सहित समिति के सभी सेवादार उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल, बैग, रबर, चॉकलेट, चिप्स, जूस आदि सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उत्साह के साथ बाल दिवस का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों का उत्साह बढ़ाना और शिक्षा को प्रोत्साहित करना समिति की…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। महिला क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियन टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा का शुक्रवार को ग्राफिक एरा पहुंचने पर फूलों की बारिश करके जोरदार स्वागत किया गया। विश्व विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने कहा कि उन्होंने जब कैरियर स्टार्ट किया तब कोई नहीं मानता था कि महिला क्रिकेट में भी कैरियर हो सकता है। इसके बावजूद परिवार और मित्रों ने उन्हें आगे बढऩे में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती महिला क्रिकेट को पहचान दिलाना था। ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर पहुंचने पर छात्र छात्राओं ने स्नेह राणा पर फूल बरसाये और ढोल…
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम देहरादून के सफाई कर्मचारी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सचिव पद उम्मीदवार से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि वह अब सचिव उम्मीदवार धीरज भारती और अध्यक्ष उम्मीदवार राजेश कुमार को अपना समर्थन देंगे। वहीं चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पशु चिकित्साअधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि अब अध्यक्ष और सचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार बचे हैं। उम्मीदवारों को जल्द चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन और सरकार को पत्र भेजकर हरिद्वार अर्द्धकुंभ से पहले 500 नई बसें खरीदने का सुझाव दिया है। परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि रोडवेज का बस बेड़ा बहुत कम है, ऐसे में अर्द्धकुंभ के दौरान यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही रोडवेज को भी इसका आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने यात्रियों की सुविधा और रोडवेज की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुंभ से पहले नई बसें खरीदने की मांग की है।
