देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। नगर निगम देहरादून के सफाई कर्मचारी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सचिव पद उम्मीदवार से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि वह अब सचिव उम्मीदवार धीरज भारती और अध्यक्ष उम्मीदवार राजेश कुमार को अपना समर्थन देंगे। वहीं चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पशु चिकित्साअधिकारी डॉ वरुण अग्रवाल ने बताया कि अब अध्यक्ष और सचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार बचे हैं। उम्मीदवारों को जल्द चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

