देहरादून,14 नवंबर (आरएनएस)। हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के सरकारी और अशासयकी स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा और नवाचार की सोच प्रदर्शित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंढियाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण समाज को प्रगतिशील बनाता है और जीवन का अनिवार्य अंग है। विशिष्ट अतिथि राकेश जुगरान ने कहा कि वैज्ञानिक सोच के बिना विकास संभव नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी जदली ने छात्रों से प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से नवाचार विकसित करने का आग्रह किया। जिला समन्वयक सुधीर कांति ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और पिछले तीन वर्षों के विज्ञान महोत्सवों के अनुभव साझा किए। निर्णायक मंडल में रामेंद्र राणा, डॉ. महावीर सिंह मेहता, सुरेंद्र कुमार सहगल, सुनील रतूड़ी, सुप्रिया बहुखंडी, प्रदीप बहुगुणा, प्रवीण जोशी, पंकज बिजल्वाण, सुनील जोशी, पुष्पेंद्र सिंह और विकास चंद्र शामिल रहे। ये रहे विजेता जूनियर वर्ग सतत कृषि – नेहा (वर्णी जैन इंटर कॉलेज, त्यागी रोड) अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक विकल्प – अशद (महावीर जैन कन्या इंटर कॉलेज, तिलक रोड) हरित ऊर्जा – दिव्यांशु (राजकीय इंटर कॉलेज, नालापानी) उभरती प्रौद्योगिकी – अंश (राजकीय उ.मा.वि. पशुलोक) गणितीय मॉडलिंग – रौनक (राजकीय इंटर कॉलेज, रायवाला) स्वास्थ्य व स्वच्छता – जानवी यादव (कैंट इंटर कॉलेज, गढ़ी) जल संरक्षण एवं प्रबंधन – राधिका (राजकीय इंटर कॉलेज, लखवाड़) सीनियर वर्ग सतत कृषि – गुनगुन (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकेश) अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक विकल्प – सोफिया जुल्फिकार (कैंट कन्या इंटर कॉलेज, गढ़ी) हरित ऊर्जा – अनीशा चौहान (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकेश) उभरती प्रौद्योगिकी – खुशी (राजकीय इंटर कॉलेज, किराड़) गणितीय मॉडलिंग – राशि (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरिपुर कालसी) स्वास्थ्य व स्वच्छता – अंशिका चौहान (राजकीय इंटर कॉलेज, बेसोगिलानी) जल संरक्षण एवं प्रबंधन – समीरा जाएडा (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड) विज्ञान नाट्य श्रेणी में प्रथम स्थान – सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बन्नू देहरादून की टीम
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

