Author: tarun sardar
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालना और महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गढ़वाली, कुमाउनी, समेत सामूहिक गीत शामिल थे। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मीना डोबरियाल ने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की वास्तविक आधारशिला है और आत्मनिर्भर व शिक्षित नारी से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। निकिता अग्रवाल ने छात्राओं से समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने का…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने वाहनों की सघनता से चेकिंग करने हुए 208 चालान किए। जबकि नशे में वाहन चलाने पर 6 चालकों के डीएल निरस्त करते हुए वाहन भी सीज किए। एसएसपी पौडी सर्वेश पंवार ने बताया कि के यातायात उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जनपद में यातायात चेकिंग अभियान के दौरान 6 वाहन चालकों जिसमें कोटद्वार में 3 ,लक्ष्मणझूला ,श्रीनगर व कोतवाली पौड़ी में भी एक एक चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जिस पर चालकों के वाहन सीज…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। जिला खेल कार्यालय पौड़ी के तत्वावधान में बालक ओपन वर्ग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से होगी। प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन किया गया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों के अलावा हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून जैसे संस्थानों की टीमें भी शामिल होंगी। प्रतियोगिता में केवल उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेता और उपविजेता…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत कुई की 22 साल की युवा ग्राम प्रधान साक्षी ने डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात की। इस मौके पर साक्षी ने बताया कि कुई में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए विभागीय व प्रशासनिक सहयोग की आवश्कता है। बताया कि पंचायत में एप्पल व कीवी मिशन को धरातल पर उतारकर ग्रामीणो की आजीविका का आधार बनाया जा सकता है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी को नया मुकाम हासिल होगा। बताया कि क्षेत्र में गेहूं, धान, मंडुवा, झंगोरा सहित अन्य फसलें बहुतायत में…
– एसडीएम से वार्ता बाघ को मारने अनुमति लेने को कहा पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानीदेवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों को समय पर मानदेय नहीं मिलने से नाराज होकर कार्यबहिष्कार गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रखा। इस दौरान पर्यावरणमित्रो ने नगरपालिका कार्यालय में तालेबंदी कर प्रदर्शन किया। पर्यावरणमित्रों की नगरपालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के साथ भी वार्ता विफल हो गई। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा। गुरुवार को नगरपालिका के पर्यावरणमित्रो ने कार्यबहिष्कार करते हुए पालिका कार्यालय में तालेबंदी कर दी। तालेबंदी के बाद पर्यावरण मित्रों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संघ…
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज में दिनदहाड़े गुलदार ने एक 65 साल की महिला को मार डाला। हमले के बाद समूचे इलाके में गगुलदार की दहशत बनी हुई है। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही नरभक्षी घोषित करने की मांग उठाई है। पोखड़ा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख संजय गुसांई ने मौके से बताया कि गुरुवार की दोपहर को बगड़ीगाड़ निवासी 65 साल की रानी देवी खेतों में घास लेने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। दोपहर का…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड एससी एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने प्रांतीय अधिवेशन की तिथि घोषित कर दी है। अधिवेशन दो फरवरी 2026 को होगा। गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह बुटोइया ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होने तक प्रदेश भर में सभी विभागों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिन जनपदों में जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, वहां पर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा। फेडरेशन के नामित महासचिव वित्त रघुवीर सिंह तोमर ने फेडरेशन की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार भी किया…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मल्हान स्थित घर में चल रही मेहंदी कोकटेल पार्टी के दौरान रात को डीजे बजा रहे युवक के साथ मारपीट का मामले सामने आया है। आरोप है कि तय समय के बाद रात को डीजे बंद किया तो जबरदस्ती चलवाने के लिए मारपीट की गई। घटना बीते एक अक्तूबर की है। जिस पर बुधवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि नयागांव निवासी 20 वर्षीय रोहन ने तहरीर दी। बताया कि बीते एक अक्तूबर को मल्हान में अंकित बुटोला के घर पर आयोजित काकटेल…
देहरादून,13 नवंबर (आरएनएस)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्तरागम-2025 फैशन शो में गुरुवार को रैंप पर भारत की लोक विरासत सजीव हो उठी। छात्र-छात्राओं ने देशभर की जनजातीय परंपराओं और हस्तकला की झलक परिधानों में उतारकर परंपरा और आधुनिकता के संगम की सुंदर मिसाल पेश की। यह संदेश दिया कि भारतीय जनजातीय संस्कृति अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य की प्रेरणा है। फैशन शो में छात्र-छात्राओं ने देशभर की जनजातीय कलाओं से प्रेरित विशिष्ट कलेक्शन को आधुनिक रूप में रैंप पर प्रस्तुत किया। भोटिया कलेक्शन ने हिमालय की ऊंचाइयों से प्रेरित ऊनी परिधानों के माध्यम से उत्तराखंड की दृढ़ता…
