– एसडीएम से वार्ता बाघ को मारने अनुमति लेने को कहा
पौड़ी,13 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानीदेवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी पत्नी रमेशचंद्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से वार्ता कर डीएफओ से आदमखोर बाघ को मरवाने की अनुमति लेनी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीडि़त परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल पीडि़त परिवार को मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

