Author: tarun sardar
बैरकपुर (उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल),07 अपै्रल (आरएनएस)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के हालिया बयान पर सीधा जवाब दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे इतिहास से सबक लेना चाहिए और भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की भूल नहीं करनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा -पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है उसके बारे में इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े…
नई दिल्ली,07 अपै्रल (आरएनएस)। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि सुकेश पर आरोप हैं कि उसने तमाम लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है और ठगी के मामलों में उसका दिमाग बहुत तेज चलता है। उसका नाम बॉलीवुड से लेकर अन्य बड़े सोशल सर्किल में भी चर्चा में रह चुका है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह मामला दो पत्ती चुनाव चिह्न (एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह से जुड़ा कथित रिश्वत/धोखाधड़ी केस) से जुड़ा है। हालांकि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल…
गुवाहाटी ,07 अपै्रल (आरएनएस)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुन: मुझे माता रानी के दरबार में आने का…
नईदिल्ली,07 अपै्रल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के मूल्यों पर आधारित एक सशक्त विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की भावी रणनीतियों, संगठनात्मक विषयों तथा देश के समग्र और समावेशी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में…
कोलकाता,07 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनावी रण देखने लायक है। हर ओर चुनाव प्रचार का शोर है। जहां देखों वहां सुबह, दोपहर, शाम व रात नेता वोट मांगते दिखे रहे हैं। इल राज्य में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह 9 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी के अब तक तय हुए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 9 अप्रैल को वह पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल, बीरभूम जिले…
विशाखापत्तनम ,07 अपै्रल (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान महज एक रन के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक 23 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना रविवार की है। विशाखापत्तनम के एक निजी मैदान पर दो स्थानीय टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान एक रन को लेकर खिलाडिय़ों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख अंपायर चिरंजीवी ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराने की कोशिश की। उस समय तो विवाद सुलझ गया,…
श्रीनगर ,07 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। श्रीनगर से अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल्ला पिछले 16 सालों से फरार था। अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के बाहर लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने बनाने में कामयाब रहा था। पुलिस ने कहा कि अब्दुल्ला के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान उर्फ खुबैब को भी इस बड़े अभियान में गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई में जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों ने भी भाग लिया। जांच एजेंसियों ने जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा…
जोरहाट ,07 अपै्रल (आरएनएस)। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। खरगे जी की उम्र हो गई है, फिर भी वे इस तरह बोलते हैं। असम पुलिस पाताल से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है। मुझे शक है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। इसलिए यह केस राहुल गांधी तक जाएगा। हमें डराने की कोशिश मत करो। यह असम है और हमने 17 बार इस्लामिक हमले के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा के असम…
