विशाखापत्तनम ,07 अपै्रल (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान महज एक रन के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक 23 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना रविवार की है।
विशाखापत्तनम के एक निजी मैदान पर दो स्थानीय टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान एक रन को लेकर खिलाडिय़ों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख अंपायर चिरंजीवी ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराने की कोशिश की। उस समय तो विवाद सुलझ गया, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के. किशोर (26) एक निजी फोटोग्राफर है। मैच के दौरान अंपायर के हस्तक्षेप से नाराज था। शाम को जब दोनों पक्षों का दोबारा आमना-सामना हुआ, तो बहस फिर से शुरू हो गई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। हाथापाई के दौरान आरोपी किशोर ने अंपायर चिरंजीवी के भाई अजीत (23) पर हमला किया। इसी मुद्दे पर हुई एक और कहासुनी के बाद चाकू से उसके सीने पर वार किया।
गंभीर रूप से घायल अजीत को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

