नई दिल्ली,07 अपै्रल (आरएनएस)। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि सुकेश पर आरोप हैं कि उसने तमाम लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है और ठगी के मामलों में उसका दिमाग बहुत तेज चलता है। उसका नाम बॉलीवुड से लेकर अन्य बड़े सोशल सर्किल में भी चर्चा में रह चुका है।
महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह मामला दो पत्ती चुनाव चिह्न (एआईएडीएमके के चुनाव चिन्ह से जुड़ा कथित रिश्वत/धोखाधड़ी केस) से जुड़ा है।
हालांकि सुकेश चंद्रशेखर अभी जेल में ही रहेगा। उसके खिलाफ कुल 31 केस दर्ज हैं। इनमें से 26 मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है लेकिन बाकी 5 मामलों में अभी जमानत नहीं मिली है।
सुकेश चंद्रशेखर ठगी के खेल का उस्ताद है। कर्नाटक के बेंगलुरु में जन्मा सुकेश, बिशप कॉटन बॉयज स्कूल (बैंगलौर) से पढ़ा है। इसके बाद उसने मधुरै यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उसकी शादी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से हुई, जो न सिर्फ उनकी जीवनसाथी बनी बल्कि ठगी के कई मामलों में उसकी साथी भी रही।
सुकेश की धोखाधड़ी की कहानी बहुत पहले शुरू हो चुकी थी। मात्र 17 साल की उम्र में ही उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसने अपने ही परिवार के एक करीबी दोस्त को 1.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। बॉलीवुड में भी सुकेश की चर्चा रही। कई अभिनेत्रियों से उसका नाम जुड़ा , जिसकी वजह से उसका नाम अक्सर हाई-प्रोफाइल सोशल सर्कल में लिया जाता था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

