पणजी,07 अपै्रल (आरएनएस)। नॉर्थ गोवा में तेज रफ्तार लग्जरी कार (मिनी कूपर) ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे फाइव स्टार होटल की 23 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत हो गई जबकि उसका पुरुष सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार एक बिजनेसमैन का बेटा चला रहा था। पुलिस ने 22 वर्षीय डेरियस डायस को इस दुर्घटना के संबंध में गिरफ्तार किया है।
यह हादसा रविवार रात पणजी के पास डोना पाउला इलाके में हुआ। महिला कर्मचारी उसका पुरुष सहकर्मी नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिनी कूपर कार चला रहे डायस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग दूर जा गिरे। बाइक पर पीछे बैठी दीक्षा परवडकर को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके सहकर्मी डी. अरुण कुमार (26) की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों एक फाइव स्टार होटल में कार्यरत थे। दीक्षा फ्रंट डेस्क कार्यकारी के रूप में काम कर रही थी, जब यह घटना हुई तब वह काम से लौट रही थी।
इस मामले में एक अहम बात यह भी सामने आई है कि मिनी कूपर कार पर अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी, जो किसी वाहन के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन से पहले लगाई जाती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

