कोरबा 7 अप्रैल (आरएनएस) कानून-व्यवस्था की नब्ज टटोलने और पुलिसिंग को धार देने के लिए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया और आते ही सिस्टम को अलर्ट मोड में डाल दिया, पुलिस लाइन कोरबा के परेड ग्राउंड में सजी टुकड़ियों की कड़ी जांच हुई जहां पांच टोलियों में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों ने दमदार प्रदर्शन किया और उत्कृष्ट टर्नआउट दिखाने वाले 15 से 17 जवानों को मौके पर ही सम्मानित कर दिया गया, निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अगुवाई करते हुए स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम को नेतृत्व दिया, इसके बाद शुरू हुआ असली एक्शन—पुलिस सम्मेलन में जवानों की समस्याएं सीधे IG के सामने रखी गईं और मौके पर ही समाधान कर सिस्टम को मैसेज दे दिया गया कि अब लापरवाही नहीं चलेगी, निरीक्षण यहीं नहीं रुका बल्कि
पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल सामग्री, एमटी शाखा, आर्म्स शाखा और कैंटीन तक की बारीकी से जांच हुई, फिर SP कार्यालय की शाखाओं में पहुंचकर IG ने कामकाज की हकीकत जानी और साफ निर्देश दिए कि लंबित अपराधों को तुरंत निपटाया जाए, इसके बाद सभागार में हुई क्राइम मीटिंग में सख्त संदेश दिया गया कि गंभीर मामलों की निगरानी कोर्ट प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगी, ‘अनुभव QR कोड’ से जनता का फीडबैक लेना अनिवार्य होगा और चोरी हुए दोपहिया वाहनों की रिकवरी के लिए ‘सशक्त ऐप’ का प्रभावी इस्तेमाल किया जाएगा, ऑपरेशन तलाश के तहत गुमशुदा लोगों की तलाश तेज करने, बीट सिस्टम को मजबूत करने और अपराध निकाल पर खास फोकस करने के निर्देश दिए गए, बैठक में साफ कर दिया गया कि अब हर केस की जवाबदेही तय होगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसके बाद बालको थाना का सघन निरीक्षण हुआ जहां मालखाना, रिकॉर्ड रूम, रजिस्टर संधारण, वारंट तामिली, सीसीटीएनएस एंट्री, पेट्रोलिंग और रोजनामचा तक की जांच कर कई अहम निर्देश दिए गए, पुराने माल के डिस्पोजल और बीट प्रणाली को आरक्षक स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया, कुल मिलाकर यह निरीक्षण सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि एक कड़ा मैसेज था कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान अब जमीनी स्तर पर दिखेगा और अपराधियों के लिए कोई ढील नहीं होगी, अंत में IG की सख्त लाइन साफ थी—“पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून लागू करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है, और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।”

