रायपुर, 07 अप्रैल (आरएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित Combined Defence Services (CDS) Examination-2026 एवं National Defence Academy and Naval Academy (NDA) Examination-2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रात: 9:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित की गई है। यह परीक्षा कुल 3 केंद्रों राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक, पी.जी. उमाठे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला शांति नगर एवं पी.जी. डागा गल्र्स कॉलेज बाल आश्रम परिसर कचहरी चौक में आयोजित की जाएगी।
एनडीए परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रात: 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी। यह परीक्षा जिले के 5 परीक्षा केंद्रों लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (एम एम आई हॉस्पिटल के पास) लालपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर कॉन्वेंट उच्च. मा. विद्यालय जनता कॉलोनी बालाजी मंदिर के पास गुढियारी एवं शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफे. मैने. एंड टेक्नो. पोस्ट सेजबहार मुजगहन रायपुर में आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।
०


